मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा से पहले चिंता बढ़ाने वाली तस्वीरें आ रही हैं। लगातार बारिश के बाद रुड़की रोड पर रुड़की चुंगी से अल्लामा इकबाल मेडिकल कॉलेज तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आसपास की कॉलोनियों, दुकानों और गोदामों तक पानी पहुंचने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यही मार्ग कांवड़ यात्रा का प्रमुख रास्ता है, जिससे हर वर्ष लाखों शिवभक्त गुजरते हैं। जनहित में उम्मीद है कि संबंधित विभाग समय रहते जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, ताकि स्थानीय नागरिकों और कांवड़ियों को राहत मिल सके।
Author: Taja Report
Post Views: 28


