मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 05 किलो 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।
थाना भोपा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को मोरना जानसठ रोड पर राजा ब्रिक्स फील्ड ग्राम भेड़ाहेड़ी के पास की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05 किलो 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सनी पुत्र देवराज निवासी रोहटा रोड जवाहर नगर थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ बताया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 45


