मुंबई । महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। भारी बारिश की वजह से लगभग 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बहते नजर आए। इनमें से कुछ गैस सिलेंडर भरे हुए हैं और कुछ खाली हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी किशन जावले ने अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि नदी में बहकर आए सिलेंडर में गैस है या नहीं या वे सुरक्षित स्थिति में हैं या नहीं। इसकी कोई गारंटी नहीं होती। ऐसे में उत्सुकता या इस्तेमाल के मकसद से ऐसे सिलेंडर को उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। नागरिकों को खुद कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए।
Author: Taja Report
Post Views: 221

