मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि पर शिक्षण कार्य पूर्णतः स्थगित रहेगा। यह आदेश सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के लिए है। अन्य बोर्ड के विद्यालय भी बरसात के चलते बंद किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जनपद के सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों सहित सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आज अवकाश रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यह अवकाश जिलाधिकारी के निर्देशानुसार घोषित किया गया है और सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन करना होगा।


