Skip to main content

TR NEWS UP-UK

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के पंजीकरण का शेड्यूल जारी किया

प्रयागराज । यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की समय-सारिणी जारी कर दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2028 के अभ्यर्थियों का पंजीकरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। कक्षा 9 और 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है, जबकि हाईस्कूल कंपार्टमेंट या सन्निरीक्षा के बाद उत्तीर्ण छात्रों का कक्षा 11 में प्रवेश 20 अगस्त तक लिया जा सकेगा। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य 25 अगस्त तक प्रति छात्र 40 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कर छात्रों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करेंगे। वहीं 26 अगस्त से 5 सितंबर तक चेकलिस्ट उपलब्ध रहेगी और 6 से 20 सितंबर तक केवल विवरणों में संशोधन किया जा सकेगा। इस अवधि में नए छात्र का पंजीकरण स्वीकार नहीं होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *