Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हवस की अंधी पत्नी ने एक और पति की निर्मम हत्या की

हैदराबाद। औरत के कितने चेहरे हो सकते हैं और वह हवस में कितनी अंधी हो सकती है इसका एक और उदाहरण सामने आया है।

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में संध्या ने पति प्रशांत का कत्ल कर दिया। पहले छत से धक्का दिया। गंभीर चोटें आईं तो हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। संध्या नर्स है। उसने ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिला दिया। पति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम से मौत का राज खुला। पत्नी संध्या, बॉयफ्रेंड अनिल और उसके दोस्त वेंकट साईं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।शुरू में जिसे खाट से गिरने की घटना बताया गया था, वह असल में पीड़ित की पत्नी और उसके साथी की रची हुई हत्या की साजिश निकली। इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश निजामाबाद पुलिस ने किया है। जिसमें बेहोश करने वाली दवा देना, जहर देना और मौत को दुर्घटना दिखाने की कोशिश शामिल थी। निज़ामाबाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर महिला के पति की हत्या करने और मौत को दुर्घटना दिखाने की कोशिश का आरोप है। संध्या का पति के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उसकी झूठी मुहब्बत साफ दिख रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *