
मुज़फ्फरनगर/लखनऊ। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण तथा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता संजय मिश्रा भाजपा नेता अचिंत मित्तल, अभिषेक चौधरी, सचिन सिंघल, रिंकल बंसल शामिल रहे। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जनहित एवं व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी मंत्रियों के समक्ष रखे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्रियों एवं कैबिनेट मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया तथा कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों एवं आमजन के हितों के संरक्षण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों का आत्मीय स्वागत एवं समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।


