Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसे में मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की मौत

रुड़की। रुडकी-बाजूहेड़ी के बीच कांवड़ पटरी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक मुजफ्फरनगर नंबर की है। सूचना मिलते ही पिरान कलियर और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।और घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार बाजूहेड़ी-रुड़की के बीच कांवड़ पटरी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पिरान कलियर कोतवाली और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रुड़की थाना प्रभारी ने बताया कि मरने वालों में रोहाना की हरिजन बस्ती का दीपक कुमार शामिल है। उसका साथी ज्ञानू घायल हो गया। दो अन्य मृतकों में लक्सर निवासी रामू और जसवीर शामिल हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *