Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फुलत मदरसा संचालक पिता पुत्र के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। स्वामी यशवीर महाराज द्वारा फुलत मदरसे में धर्मांतरण के लगाए गए आरोपों के मामले में भी पुलिस ने बाप बेटे हाफिजुर रहमान और जुबेर अंसारी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की टीमें गठित की गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वादी युनुस निवासी ग्राम फुलत द्वारा थाना रतनपुरी पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी पुत्र अब्दुल रज्जाक अंसारी एवं उसके बेटे जुबैर अंसारी निवासीगण ग्राम फुलत थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर द्वारा ग्राम फुलत में मदरसा दारूल उलूम रहीमिया का संचालन किया जा रहा है तथा दोनों के द्वारा कई हिन्दुओं को बहला-फुसलाकर एवं डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0- 98/2026 धारा 352,351 बीएनएस व 3/5/(2) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *