हमीरपुर। महिला कांस्टेबल के साथ रंगरेलियां मनाते कांस्टेबल पति को पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ से आई पत्नी, साली और परिजन पुलिस के साथ रात कमरे में पहुंचे तो वहां कांस्टेबल महिला कांस्टेबल के साथ मिला। कमरे में महिला कांस्टेबल के साथ मिले पति की पत्नी ने जमकर पिटाई की और थप्पड़ बरसाए। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को सदर कोतवाली लाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पत्नी की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
इसलिए सुबह दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है दोनों का प्रतापगढ़ तैनाती के दौरान से प्रेमप्रसंग चल रहा था।
Author: Taja Report
Post Views: 12

