Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दस हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। दिन निकलते ही तितावी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पकडे जाने के बाद वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आया।

थाना तितावी क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ डीलर पुत्र खलील, निवासी बघरा, थाना तितावी के रूप में हुई है। दिलशाद पर जनपद हरदोई से ₹10,000 का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ गोकशी सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, तितावी पुलिस चिरमत टिल्ला के पास जसोई कट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दिलशाद घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।बदमाश के पास से एक तमंचा एक जिंदा वह एक खोका कारतूस,एक बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *