Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पवन गोयल बने आईंआईंए सहारनपुर डिवीजन के डिवीजनल चेयरमैन

मुजफ्फरनगर । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने श्री पारसनाथ पैकेजिंग्स प्रा. लि. के निदेशक पवन कुमार गोयल को IIA के सहारनपुर डिवीजन का डिवीजनल चेयरमैन नियुक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पवन कुमार गोयल ने IIA नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के “आत्मनिर्भर भारत के लिए MSME को सशक्त बनाना” संकल्प को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर डिवीजन को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने तथा उद्योगों एवं MSME इकाइयों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उद्योग जगत एवं IIA के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पवन कुमार गोयल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सहारनपुर डिवीजन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *