Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी के व्यापारी ने की आत्महत्या, दरवाजा तोड़ कर निकाला शव

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के नई बस्ती में एक मकान में व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के मुताबिक नई बस्ती निवासी राहुल शर्मा ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ा तो सभी हैरान रह गए। युवक का शव फांसी पर लटका हुआ था। बताया गया है कि दो दिन से मकान का दरवाजा बंद था। इससे साफ है कि दो दिन पूर्व हाथ की नस काटकर आत्महत्या की गई। राहुल शर्मा नई मंडी में कान्हा जी की ड्रेस की दुकान करते थे। सूचना पर पुलिस और सभासद पति विकल्प जैन भी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि राहुल का छपार निवासी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *