Skip to main content

TR NEWS UP-UK

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के पास पीएसी जवान की राइफल से चली गोली, मची अफरा-तफरी

वाराणसी । श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 से सटे नंदू फरिया गेट के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन अचानक सड़क पर गिर गई और उससे फायर हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली सड़क पर लगी, जिससे उछली गिट्टी के टुकड़े पास की दो दुकानों में मौजूद दुकानदारों के हाथ और पेट में जाकर लगे। दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हलचल रही, लेकिन स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायर होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *