Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंदा : 5 लोगों की मौत, 11 घायल

एटा। एटा में भीषण सड़क हादसे में खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हो गए।

जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कीलर मऊ के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। बस से उतरकर खड़े यात्रियों को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सत्येंद्र, राजेश, सुखराम, शैलेश और प्रभाकर के रूप में हुई है। सभी अलग-अलग जिलों के निवासी बताए गए हैं।

घायल यात्री आनंद ने बताया कि बस रास्ते में खराब हो गई थी। इसके चलते कई यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर यात्रियों पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में आनंद, विवेक, पूरन, विक्रांत, सुमित, नीतीश, विशाल, रवि, यतेंद्र, दश, रिशु और बृजेश शामिल हैं। सभी का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *