मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गांव जोला में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 42


