Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी में ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा गलोबल टेक रियलटी कम्पनी व GT FX ट्रेडिंग कम्पनी के नाम पर नकली दस्तावेज दिखाकर बिजनेस में 10-12 प्रतिशत का लाभ व परियोजनाओ मे 60 प्रतिशत हिस्सा देने के नाम पर भोली भाली जनता के लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया।

थाना नई मण्डी जनपद मु० नगर पुलिस के द्वारा ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी व GT FX ट्रेडिंग कम्पनी के नाम पर नकली दस्तावेज व फर्जी इकरारनामा दिखाकर व बिजनेस में 10-12 प्रतिशत का लाभ व परियोजनाओ में 60 प्रतिशत हिस्सा देने के नाम पर भोली भालि जनता के लोगो से लाखो रुपये नगद व आंन लाईन के माध्यम से लाखो रुपये हडपने व ठगी करने वाले गिरोह 1. हरेन्द्र मलीया पुत्र रणजीत सिंह नि० म0नं0 307 बेगराजपुर थाना मंसूरपुर मु0नगर 2. दीपक चौधरी पुत्र मलीराम नि० म०नं0 233/24 गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मु० नगर 3. प्रवीन कुमार पुत्र हुकमचन्द नि0 289 आर्यपुरी शेखपुरा मु०नगर को जानसठ फ्लाई ओवर के निचे से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन व ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी एवं जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी से संबंधित फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि थाना समाधान दिवस के दौरान वादी अंकुश कौशिक पुत्र नरेश कौशिक निवासी दयानन्द नगर, शामली व 20-25 अन्य व्यक्तियों द्वारा थाना नई मण्डी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 25.07.2025 को अभिषेक शर्मा द्वारा उन्हें व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में भोपा रोड स्थित ग्राण्ड प्लाजा मॉल, पटेल नगर, नई मण्डी पर हरेन्द्र मलीया, दीपक चौधरी एवं प्रवीन कुमार से मिलवाया गया। तीनों अभियुक्तों ने स्वयं को ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी एवं जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी का संचालक बताते हुए महावीर चौक स्थित कार्यालय दिखाया तथा नकली एवं फर्जी दस्तावेज, झूठे बैंक विवरण, फर्जी प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि प्रस्तुत कर विश्वास में लिया। इसके बाद खतौली स्थित एक कथित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट एवं देहरादून स्थित एक रिसोर्ट तथा आईटी पार्क कार्यालय में वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से ऋषिकेश में संचालित अंडर-डेवलपमेंट रियल एस्टेट परियोजना में निवेश कराने का झांसा दिया। अभियुक्तों द्वारा निवेश पर प्रतिमाह 10-12 प्रतिशत लाभ देने तथा मूल धनराशि सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया गया, जिससे प्रभावित होकर वादी एवं उसके साथ आए अन्य व्यक्तियों ने कुल ₹1,12,00,000/- (एक करोड़ बारह लाख रुपये) उक्त कम्पनियों में निवेश कर दिए। प्रारम्भ में अभियुक्तों द्वारा विश्वास बनाए रखने हेतु लगभग ₹35,00,000/- (पैंतीस लाख रुपये) लाभांश के रूप में वापस किया गया, किन्तु बाद में भुगतान पूरी तरह बन्द कर दिया गया। जब वादी द्वारा अपनी धनराशि वापस मांगी गई तो अभियुक्त टालमटोल करने लगे। जांच के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि निवेश के लिए प्रस्तुत किए गए समस्त दस्तावेज नकली एवं फर्जी थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वांछित तीनों अभियुक्तों को आज दिनांक 02.07.2026 को जानसठ फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन तथा ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी एवं जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी से संबंधित फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *