बदायूं। 50 हजार का इनामी डकैत ढालू मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदायूं बिजनौर हाईवे पर यह मुठभेड़ हुई।
सिविल लाइन इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में इस्लामनगर डकैती केस में वांटेड कुख्यात जितेन्द्र उर्फ ढालू को गोली लगी थी।
ढालू पर नोएडा, दनकौर, अमरोहा, बदायूं में एक दर्जन केस दर्ज हैं। मौके से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, कारतूस बरामद की हैं। मुठभेड़ में एक दारोगा और एक कांस्टेबल भी घायल हो गए। बदमाश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Author: Taja Report
Post Views: 60

