Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कल किसके सिर सजेगा मंत्री का ताज ,राजपाल या अनिल

    1. विज्ञापन

    जिले में योगी सरकार पहली बार गठबंधन के विधायक को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का पद 

  • क्या जिले में होगी तीन मंत्रियों की तीगड़ी 
  • क्या अनिल के सर सजेगा मंत्री का ताज,बसपा में दिखाएते सपने 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन एक नया इतिहास रचने जा रहा है ।भाजपा के साथ हाल ही में शामिल हुए राष्ट्रीय लोकदल से प्रदेश में दो मंत्री मिलने जा रहे हैं ,बात करें दोनों मंत्रियों की तो दोनों मंत्री मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखते हैं ।बुढ़ाना विधानसभा से रालोद के विधायक राजपाल बालियान को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार पर भी पार्टी एवं गठबंधन अपना विश्वास जताते हुए मंत्री पद का दावेदार मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लॉस से विधायक प्रदीप गुड्डू भी मंत्री बन सकते हैं।

लखनऊ योगी मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम को लखनऊ लौट रही है। उनके लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *