नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल की कीमत में जहां 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है, तो वहीं डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दी गई है। फ्यूल प्राइस में ये कटौती भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर बनकर सामने आई, नायरा एनर्जी ने की है और नई कीमतें बुधवार 1 जुलाई 2026 से लागू कर दी गई हैं। बीते दो साल से ज्यादा समय में ये पहली बार है कि किसी भी कंपनी द्वारा रिटेल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव कम होता है, क्योंकि युद्ध थमने के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट आई है।
Author: Taja Report
Views: 101

