लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार को नए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) मिले ये 29 अधिकारियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति प्रदान की है। आदेश के अनुसार डॉ. विश्राम को अपर आयुक्त, मीरजापुर मंडल (मीरजापुर), अशोक कुमार कन्नौजिया को संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश तथा पुष्प राज सिंह को सचिव, विकास प्राधिकरण, गोरखपुर नियुक्त किया गया है।
संजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर, राज कुमार द्विवेदी को अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल (मीरजापुर), राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल (लखनऊ), सुशीला को अपर आयुक्त, कानपुर मंडल (कानपुर), आलोक कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोण्डा तथा वैभव मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विवेक श्रीवास्तव को सचिव, विकास प्राधिकरण, लखनऊ, योगानन्द पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या, प्रदीप कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर, अमित कुमार को अपर आयुक्त, मेरठ मंडल (मेरठ), पूनम निगम को उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज तथा डॉ. नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर नियुक्त किया गया है।
हर्ष देव पाण्डेय को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज, शैलेन्द्र कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर, नरेन्द्र बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी, संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर तथा पंकज वर्मा को सचिव, विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद बनाया गया है।
विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC), देवरिया, अतुल कुमार को अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद, अमित सिंह को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (लखनऊ), प्रियंका सिंह को कमांडेंट, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लखनऊ तथा अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को अपर आयुक्त, राज्य कर, लखनऊ, गरिमा स्वरूप को विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश, संदीप कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हापुड़ तथा राकेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।


