- संजीव बालियान का टिकट होने नहीं नजर आए थे रालोद नेता
- चंदन चौहान का टिकट होने दरबार में पहुंचे भाजपा के कई नेता
मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी एवं रालोद के गठबंधन से बिजनौर लोकसभा सीट से चंदन सिंह चौहान को प्रत्याशी के रूप में घोषणा होने के बाद चंदन सिंह चौहान मुजफ्फरनगर की हृदयस्थली शिव चौक पहुंचे जहां उन्होंने भगवान आशुतोष का आशीर्वाद लिया। हालांकि कुछ दिन पूर्व भाजपा रालोद गठबंधन से मुजफ्फरनगर से भाजपा के वर्तमान में सांसद एवं मंत्री संजीव बालियान का टिकट होने पर रालोद का एक भी कार्यकर्ता नजर नहीं आया वही आज चंदन सिंह चौहान का टिकट होने पर भाजपा के कई छोटे नेता उनके साथ नजर आए।

चंदन चौहान ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ इस बार चार सौ पार का नारा साकार होगा। चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह ने किसान और कमेरे की जो राजनीति की है, उसमें सर्वधर्म के लोग जुडेंगे और मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी। रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर और पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, संजय अग्रवाल, सुनील सिंघल, रक्षित नाम देव, अर्पितअग्रवाल, शोभित गुप्ता, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

