Skip to main content

TR NEWS UP-UK

स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने की सुरक्षा की मांग

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की जनपदीय सभा संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित समाज की एकजुटता और सुरक्षा पर  मंथन किया गया। ​स्वर्णकार समाज ने देश के विकास और व्यापारिक हितों को लेकर संकल्प लिया।

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर की एक भव्य जनपदीय सभा का आयोजन ऑर्किड होटल रुड़की रोड मुजफ्फरनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे जनपद से आए स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और व्यापारियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया।

​इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती जया वर्मा, ज्वेलर्स एसोसिएशन के संरक्षक लोकेश एवं अंजू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा ने की एवं संचालन इंजीनियर उमेश चंद वर्मा ने किया l कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर की तरफ से स्वर्णकार समाज की सुरक्षा एवं युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की मांग के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर में स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ देव जी के नाम पर एक चौक विकसित करने की मांग रखी गई l

​कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारियों (अखिल भारतीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं) की गरिमामयी उपस्थिति में समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

​मुख्य अतिथि मुकुल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्णकार समाज हमेशा से ही देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यापारिक हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वर्णकार समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दिया है।

बैठक में ज्वेलर्स और स्वर्णकारों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की गई, सरकार से मांग की गई कि जरूरतमंद स्वर्णकार समाज के लोगों को हथियारों के लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें।

मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा समाज को संगठित करने पर जोर दिया सरकार द्वारा सोना एवं चांदी के आयात पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने की बात रखी l अति विशिष्ट अतिथि मजिस्ट्रेट विकास वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवरपाल वर्मा, बृजमोहन वर्मा,श्रीमती कविता वर्मा एवं मजिस्ट्रेट मीनू वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से उच्च शिक्षित करने पर बल दिया एवं बच्चों को संस्कारवान बनाने को प्रेरित किया l जनपद कार्यकारिणी द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं देव, वर्मा, गुंजन वर्मा, रोहन वर्मा, प्रियंवदा वर्मा, अनुष्का वर्मा, देवासी वर्मा, स्नेहा वर्मा, कषिका वर्मा ,अविश वर्मा, वंशिका वर्मा ,वंश वर्मा, पीयूष, कुणाल वर्मा आदि मेधावी छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सफल होने का आशीर्वाद दिया l

​कार्यक्रम में जिला यमुनानगर से अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी की मांग रखी l कार्यकारिणी द्वारा पूरे जनपद से आए सभी शीर्ष पदाधिकारियों व केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोहित वर्मा, मनोज वर्मा, राजन वर्मा, आशुतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रहलाद वर्मा, बृजभूषण वर्मा, वैभव वर्मा, कंवरपाल वर्मा, संजय वर्मा ,स्वराज वर्मा, मदनपाल वर्मा ,रमेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, संजय वर्मा, सतीश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, संजीव वर्मा आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *