Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंगलवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

वैदिक पंचांग

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। साथ ही आज आषाढ़ प्रारम्भ *उत्तर, इष्टि है। आज पूर्वाषाढा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मंगलवार की तिथि, नक्षत्र, योग, व्रत, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय…

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 5:30 AM

सूर्यास्त – 7:18 PM

चन्द्रोदय – Jun 30 7:57 PM

चन्द्रास्त – Jul 01 6:16 AM

विक्रम संवत – 2083, सिद्धार्थि

शक सम्वत – 1948, पराभव

पूर्णिमांत – आषाढ़

अमांत – ज्येष्ठ

आज की तिथि

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा [ वृद्धि तिथि ] – Jun 30 05:26 AM – Jul 01 07:38 AM

आज का नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा – Jun 30 04:03 AM – Jul 01 06:51 AM

आज का करण

बालव – Jun 30 05:26 AM – Jun 30 06:33 PM

कौलव – Jun 30 06:33 PM – Jul 01 07:38 AM

आज का योग

ब्रह्म – Jun 29 02:25 PM – Jun 30 03:18 PM

इन्द्र – Jun 30 03:18 PM – Jul 01 04:04 PM

वार

मंगलवार

अशुभ काल

राहुकाल – 3:51 PM – 5:35 PM

यम गण्ड – 8:57 AM – 10:41 AM

कुलिक – 12:24 PM – 2:08 PM

दुर्मुहूर्त – 08:16 AM – 09:11 AM, 11:23 PM – 12:04 AM

वर्ज्यम् – 02:46 PM – 04:33 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:52 PM

अमृत काल – 01:28 AM – 03:15 AM

ब्रह्म मुहूर्त – 03:54 AM – 04:42 AM

आनन्दादि योग

मित्र

सूर्य राशि

सूर्य मिथुन राशि पर है

चंद्र राशि

चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

दैनिक राशिफल

मेष -पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

वृष -अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्घ होंगे। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। चल-अचल सम्पति में वृद्घि होगी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। शुभांक-2-4-6

मिथुन -रोजगार में तरक्की मिलेगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। अपने संघर्ष में स्वयं के आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। शत्रुओं की पराजय होगी। कुछ आर्थिक ङ्क्षचताएं भी कम होगी। शुभांक-2-5-6

कर्क -उच्चमनोबल रखकर कार्य करें, सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक-2-5-7

सिंह -सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। शुभांक-4-6-7

कन्या -घर-परिवार में प्रसन्नता व सहयोग का वातावरण बनेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। श्रम अधिक करना पड़ सकता है। शुभांक-4-6-8

तुला -वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं। शांतिपूर्वक नित्य कार्य करें। संतान की प्रगति से संतोष होगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ में समय व्यतीत होगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कलह विवाद का डर बना रहेगा। पारिवारिक तनाव, अलगाव का सामना करना पड़ सकता है। शुभांक-4-6-7

वृश्चिक -अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेगें। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। किसी अपने की सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-1-5-9

धनु -बुद्घि और धन का दुरूपयोग न करें व्यर्थ के आडम्बरों से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। किसी का अभद्र व्यवहार खिन्नता व तनाव बढ़ायेगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। आज का परिश्रम आगे लाभ देगा। शुभांक-2-5-7

मकर -आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। आय के अच्छे योग बनेंगे। शुभांक-3-7-9

कुम्भ -बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी। मनोविनोद बढ़ेगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभांक-5-7-9

मीन -जरा-सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। आवेश में आना आपके हित में नही होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियत्रंण रखें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। शुभांक-3-5-7

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *