Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शुक्रताल में बड़ा हादसा, बच्ची सहित तीन की गंगा में डूबकर मौत, एक अन्य गम्भीर

मुजफ्फरनगर। शुक्रताल में संत समन दास  के सत्संग में बड़ा हादसा, तीन श्रद्धालुओं की गंगा में नहाते हुए मौत हो गई जिसमें एक बच्ची भी शामिल है । वही एक अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

मुजफ्फरनगर में गंगा स्नान के दौरान शुक्रतीर्थ में डूबने से 3 की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व एसपी देहात अक्षय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुँचा। वहीं, इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंत्री ने इस लापरवाही की उच्च स्तरीय जाँच और पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। बागपत के हिमांशु (18), बिजनौर के राजन (21) और रागनी (10) की मौत हो गई। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर है। रविवार शाम करीब पांच बजे शुकदेव सेतू के पास बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। बाणगंगा से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई। शाम करीब सवा छह बजे मिनट पर नदी में ठोकर नंबर-9 के पास नहाते हुए बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी राजन डूब गया। इसके अलावा मुख्य घाट से कुछ ही दूरी पर शाम करीब साढ़े सात बजे बिजनौर के हरनंगला निवासी रागनी (10) पुत्री सोहनपाल डूब गई। आसपास नहा रहे परिवार के लोग किसी तरह नदी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा ले गए लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत शुक्रताल स्थित सन्त समनदास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बडी दुर्घटना होने तथा 03 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में खबर प्रसारित हुई। उक्त के सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि सन्त समनदास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कोई दुर्घटना नही हुई है। कुछ लोग शुक्रताल मैं गंगाघाट से पुल के पार स्नान कर रहे थे। वहां पर स्नान करने की कोई व्यवस्था नही थी तथा न ही वहां पर स्नानघाट है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गंगा स्नानघाट पर नहाने की व सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। गंगापुल के पार स्नान कर रहे 1. राजन पुत्र बाबूराम निवासी फतेहपुर कलां थाना हीमापुर दीपा जनपद बिजनौर 2. हिमांशु पुत्र सचिन निवासी ग्राम बिजवाडा थाना बिनौली जनपद बागपत 3. रागिनी पुत्र सोनपाल निवासी हुरनंगला थाना नगीना, बिजनौर की डूबने से मृत्यु हो गयी। थाना भोपा पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *