मथुरा । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निर्देश के बाद की गई। आरोप है कि 27 मई को मथुरा में आयोजित एक जनसभा के दौरान त्रिलोक त्यागी ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उल्लेख करते हुए “हरिजन आयोग” शब्द का प्रयोग किया था। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से की गई। इसके बाद थाना हाईवे पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Taja Report
Post Views: 36


