Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांवड़ यात्रा को लेकर भूराहेड़ी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर व उप जिलाधिकारी सदर द्वारा उत्तराखण्ड–मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित भूराहेड़ी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बन्धित को  दिशा-निर्देश दिए।

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन व उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रवीन द्विवेदी द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ थाना पुरकाजी क्षेत्र स्थित उत्तराखण्ड–मुजफ्फरनगर बॉर्डर (भूराहेड़ी चेक पोस्ट) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, संचार व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

भूराहेड़ी चेक पोस्ट राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित जनपद मुजफ्फरनगर का प्रमुख प्रवेश बिंदु है, जहां से कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड से आने वाले कांवड़ यात्री जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में प्रवेश करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए अधिकारीगण द्वारा चेक पोस्ट पर उपलब्ध समस्त संसाधनों एवं सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त एवं क्रियाशील सुनिश्चित कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने निर्देशित किया कि बॉर्डर पर सघन एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस के साथ निरंतर संपर्क एवं प्रभावी समन्वय स्थापित रखते हुए सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करे, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियों का समय-समय पर परीक्षण कर लिया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार रहें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *