Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी संजय उर्फ संजीव मारा गया

लखनऊ। पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी संजय उर्फ संजीव मारा गया।

पुलिस के अनुसार संजय उर्फ संजीव , पुत्र हरीराम निवासी ग्राम चक कोदार , थाना अहिरौली , जनपद अम्बेडकरनगर, एक कुख्यात एवं इनामी अपराधी था, जो दिनांक 27-05-2026 को थानाक्षेत्र पीजीआई में चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था, इसके द्वारा अम्बेडकर, बस्ती अयोध्या जनपद में कई सनसनीखेज हत्या की वरदातों को अंजाम दिया जा चुका है।

यह अम्बेडकरनगर के कुख्यात बदमाश दिलीप वर्मा व खान मुबारक गैंग सदस्यों के साथ मिलकर उसने कई जघन्य अपराध हत्या के अपराध किए थे। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा ₹1,00,000 का इनाम घोषित किया गया था। आज जनपद लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान संजय उर्फ़ संजीव को गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार हेतु डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *