Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोशल मीडिया पर अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को थाना बुढाना पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, सामाजिक वैमनस्य फैलाने अथवा अन्य किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक एवं विधि-विरुद्ध सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी। उक्त पोस्ट से सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना के दृष्टिगत थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आज आसिफ मलिक पुत्र हबीब, निवासी ग्राम जौला, थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अथवा सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री का प्रसारण अथवा साझा न तकें। ऐसे कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *