Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सहारनपुर में हाईवे पर भीषण हादसे में दो कारों की टक्कर में एक परिवार के चार लोगों की मौत

सहारनपुर । सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। दो कारों में जोरदार टक्कर होने से हुए बड़े सड़क हादसे में दोनों परिवार सदमे में आ गए ।

देहरादून-पंचकूला हाईवे पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के हलगोया के पास भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं, एक बुजुर्ग और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब हरियाणा के सोनीपत जनपद के मंढोरा निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार में हरिद्वार जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, चरण सिंह का परिवार कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हलगोया के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और उसने चरण सिंह की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चरण सिंह, उनकी पत्नी सुदेश, पुत्रवधू प्रीति और पोते शिवांश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में तीन अन्य लोग, प्रवीण, सहदेव और प्रीति, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीछे से टक्कर मारने वाली कार के चालक की तलाश कर रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही का एक और गंभीर उदाहरण है, जिसने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *