Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी उड़ी पुलिस विभाग की नींद

लखनऊ । पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मचने नौबत आई, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया। यह फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर किया। इस धमकी भरे फोन के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया और मामला दर्ज कर जाचं शुरु कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की शिकायत पर दर्ज किये गये मुकदमे में कहा गया है कि शनिवार रात 10 बजकर 08 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि सीएम योगी को बम से उड़ा दिया जाएगा। उधम सिंह ने फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया गया। सीएम योगी को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। सुरक्षा मुख्यालय पर आए इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया, जिसके बाद आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी। कांस्टेबल ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने सीनियर ऑफिसर को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस और एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *