Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिला कारागार में युवा कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर हंगामा

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजन जिला अस्पताल में धरना देकर बैठ गए। उन्होंने जेल में उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया।
शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के खेड़ा कुरतान निवासी 26 वर्षीय आदिल की जिला कारागार में मौत हो गई। आदिल पर अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। शिकायत उसकी ससुराल पक्ष की ओर से कराई गई थी। 20 जून को अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुज़फ़्फ़रनगर जिला जेल भेजा गया था। लेकिन जेल जाने के महज पांच दिन बाद शुक्रवार सुबह उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर हंगामा किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *