*आज का पंचांग राशिफल*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 26 जून 2026*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वादशी रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – विशाखा शाम 07:16 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग – सिद्ध सुबह 11:39 तक तत्पश्चात साध्य*
🌤️*राहुकाल – सुबह 11:01 से दोपहर 12:42 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:00*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:22*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- चम्पक द्वादशी*
💥*विशेष- द्वादशी को पूतिका (पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *शनिप्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 27 जून, शनिवार को शनिप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
मित्रों आज *शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष* कि *द्वादशी* तिथि है आज का नक्षत्र *विशाखा* रहेगा। आज चन्द्रमा *तुला* राशि में है आज दिशाशूल :- पश्चिम दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *जौ* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 10:30 से 12:10* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करें।
राशिफल
_मेष राशि | चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ_
काम में तेजी आएगी। अधिकारी वर्ग से तारीफ मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्सा आए तो चुप रहें, बहस से नुकसान। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलेगी।
_वृषभ राशि | ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो_
रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। बैंक या लेन-देन के काम निपटेंगे। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी से छोटी बात पर तकरार हो सकती है, प्यार से सुलझाएं।
_मिथुन राशि | का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह_
दोस्तों और भाई-बहनों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दिमाग में नए आइडिया आएंगे।
_कर्क राशि | ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो_
मन भावुक रहेगा। घर-परिवार की चिंता सता सकती है। माता जी से आशीर्वाद लें, काम बनेंगे। खर्च सोच-समझकर करें। पानी से जुड़ी सावधानी रखें।
_सिंह राशि | मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे_
आपकी बात का वजन रहेगा। लोग आपकी सलाह मानेंगे। सोशल मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी।
_कन्या राशि | टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो_
बोलचाल में मिठास रखें, बनी बात बिगड़ सकती है। परिवार में किसी की सेहत पर ध्यान दें। धन लाभ होगा पर सेविंग पर फोकस करें। आंखों को आराम दें।
_तुला राशि | रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते_
चंद्रमा आपकी राशि में है – आत्मविश्वास सबसे ऊपर रहेगा। रुके काम तेजी से पूरे होंगे। पार्टनरशिप में फायदा। नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम।
_वृश्चिक राशि | तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू_
खर्चे बढ़े रहेंगे। किसी को उधार देने से बचें। शाम 08:37 के बाद चंद्रमा आपकी राशि में आएगा, तब मूड सुधरेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
_धनु राशि | ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढ, भे_
बड़े भाई या सीनियर से फायदा होगा। इनकम बढ़ेगी। मन की इच्छा पूरी होने के योग हैं। समाज में इज्जत बढ़ेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा।
_मकर राशि | भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी_
ऑफिस में काम का प्रेशर रहेगा पर नाम भी होगा। बॉस की नजर आप पर है, मेहनत रंग लाएगी। पिता से वैचारिक मतभेद संभव है, शांत रहें।
_कुम्भ राशि | गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द_
किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक काम में मन लगेगा। लंबी यात्रा का योग है। सरकारी काम में अड़चन दूर होगी। पढ़ाई में मन लगेगा।
_मीन राशि | दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची_
गुप्त खर्च सामने आ सकते हैं। सेहत में लापरवाही न करें। ससुराल पक्ष से तनाव संभव है। रिसर्च या गहरे विषयों में रुचि बढ़ेगी। वाहन धीमा चलाएं।


