देहरादून। पंजाब के मोहाली से उत्तराखंड के लिए रवाना हुए निगाहों को रोकने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल बॉर्डर पर टकराव व तनाव की स्थिति बनी हुई है। निहंग उत्तराखंड कूच को लेकर अड़े हुए हैं। पोंटा साहिब गुरुद्वारे में हुई बातचीत बेनतीजा रही। पुलिस प्रशासन लगातार निगाहों को समझाने पर लगा रहा लेकिन निहंग अपनी बात पर अड़े रहे। निहंगो ने बैरिकेड तोड़ कर हाइवे पर उपद्रव शुरू कर दिया है,वाहनों को पहुंचाया नुकसान बॉर्डर पार करके आगे बढ़ने की कोशिश में स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है।
कर्णप्रयाग और निहंग सिखों के बीच हुआ विवाद के बाद निहंग सिखों द्वारा उत्तराखंड कूच के आह्वान को देखते हुए प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खास तौर पर उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर स्थित कुल्हाल बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।


