Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दस तमंचों सहित तीन शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 अवैध तमंचे व 15 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि रात्रि को थाना भोपा पुलिस ककराला रजवाहे की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी पर 03 व्यक्ति आते दिखायी दिये जिन्हे टार्च की रोशनी डालकर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु स्कूटी सवार पुलिस टीम को देखकर तेजी से स्कूटी को वापस मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से ही 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 तमंचा व 01-01 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा स्कूटी की चेकिंग के दौरान डिग्गी से 07 अवैध तमंचे व 12 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है साथ ही अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-*

1- रोहित पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पबला थाना इंचौली जनपद मेरठ

2- निखिल मलिक पुत्र रामबीर निवासी ग्राम नगला शेखू थाना इंचौली जनपद मेरठ

3- नाम विकास भाटी पुत्र प्रदीप भाटी निवासी ग्राम कुंडा थाना फलावदा जनपद मेरठ

पूछताछ के दौरान अभियुक्गण द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध तमंचो की खरीद फरोख्त करते है। हम एक तमंचे को 5000- 5500 रुपये में खरीदकर करीब 7000 रुपये में बेच देते है जिससे हमे काफी मुनाफा हो जाता है। आज भी हम दस तमंचे 315 बोर व पन्द्रह जिंदा कारतूस 315 बोर को किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने जा रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा हमे पकड लिया गया।

थाना भोपा पुलिस द्वारा गिरोह के फॉर्रवर्ड व बैकवर्ड लिकेंज की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्तों द्वारा किन-किन लोगों से अवैध शस्त्र खरीदे गये है तथा किन्हे बेचे गये इसकी भी जानकारी की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *