Skip to main content

TR NEWS UP-UK

निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल व चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप ने किया छबील का उद्घाटन

मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा भोपा रोड स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा चौक पर निर्जला एकादशी पर मीठे शरबत छबील लगाकर मिठा शरबत वितरण किया गया। निर्जला एकादशी पर आयोजित मीठे शरबत छबील का उद्घाटन नगर विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरुप ने सयुक्त रूप से रीबन काट कर शुभारम्भ किया। वही ट्रस्ट परिवार ने आये अथितियों को माला पटका पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा मीठा जल शरबत लोगों ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव मंजू धीमान, जिलाध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले, सचिव संदीप धीमान मास्टर जी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान जी,उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान फॉरमैन,सदस्य मोहित धीमान, नीलम धीमान, शिव कुमार धीमान, सतीश धीमान सलावे वाले, मुकेश सिधवान, पावन धीमान मास्टर जी, रवि धीमान, वेद जी धीमान, मोनू धीमान, रजत धीमान सभासद आदि बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *