मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार नगर द्वारा कोर्ट रोड पर छबील/शीतल पेय का भव्य आयोजन किया गया।
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर 25-06-2025, वृहस्पतिवार को प्रात:10 :00 बजे से कोर्ट रोड पर छबील/शीतल पेय ठंडाई वितरण का आयोजन किया गया।लगभग दो हजार राहगीरो,निकटवर्ती प्रतिष्ठानो के बन्धुओ,महाराज श्री के अनुयायियो आदि ने भीषण गर्मी मे शीतल पेय ग्रहण किया। कार्यक्रम मे महाराजश्री के अनुयायियो एवं अनेक सामाजिक /आध्यात्मिक संगठनों के गणमान्य जनो ने ठंडाई वितरण मे सहयोग/सेवा करके पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम को सफल बनाने मे एड.अमर कांत गुप्ता,कमल गोयल, एड आर के मलिक , अशोक कंसल पूर्व विधायक, अरविंद गुप्ता सर्जन प्रेस, गौरव स्वरूप, यशिका चौहान धर्मपत्नी माननीय सांसद चंदन चौहान, अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग, शोभित गुप्ता,सुरेन्द्रअग्रवाल, रामबीर सिंह,अजय गर्ग,श्याम लाल बंसल,इंजी लोकेश चंद्रा, विपिन गुप्ता,लवी,गोपाल मित्तल,संजय अरोरा,विजय शंकर आदि का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अतुल गर्ग एवं रामबीर सिंह ने सबका ह्रदय से आभार व्यक्त किया।


