
देहरादून । गर्लफ्रेंड और उसके दूसरे प्रेमी ने मुजफ्फनगर के युवक को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मुजफ्फरनगर (यूपी) के ग्राम धौलरी का रहने वाला पुष्पेंद्र कुमार कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का ड्राइवर पुष्पेंद्र कुमार था। दूसरा प्रेमी भी मुजफ्फरनगर का ही निवासी है। पुष्पेंद्र ने देहरादून में किराए के कमरे में फांसी लगा ली। वह पिछले करीब 10 सालों से देहरादून में रह रहा था। 16 जून को उसने आत्महत्या की। अब मृतक के भाई आशीष कुमार की शिकायत पर मध्य प्रदेश निवासी अंजीना सलाम और उसके दूसरे प्रेमी अलकेश कावडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आशीष कुमार के मुताबिक, सुसाइड करने से पहले उनके भाई ने एक कागज पर पूरी बात लिखी थी। इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। घटना की जानकारी पुष्पेंद्र कुमार के साथ कमरे में रहने वाले दोस्त सुजित ने दी। भाई का आरोप है कि इस घटना में सुजित भी शामिल था। उसे अंजीना सलाम और अलकेश कावडे के बारे में सब कुछ पता था, लेकिन उसने यह बात परिवार से छिपाकर रखी। पुष्पेंद्र कुमार कृषि विभाग के अधिकारी (डिप्टी डायरेक्टर) सुरेश के पास उनकी गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता था और शास्त्रीनगर में रूमा साहू के मकान में किराए पर रहता था। 16 जून 2026 (मंगलवार) को दोपहर करीब 12 बजे पुष्पेंद्र के भाई आशीष कुमार को मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले सुजित का फोन आया। सुजित, जो देहरादून में पुष्पेंद्र के साथ उसी कमरे में रहता था, उसने बताया कि पुष्पेंद्र ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन देहरादून पहुंचे और 17 जून को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को पैतृक गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार और तेरामी की रस्मों के बाद जब मृतक के भाई आशीष कुमार ने मौत की वजह जाननी चाही, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आशीष के मुताबिक, सुसाइड करने से पहले उनके भाई पुष्पेंद्र ने एक कागज पर अपने साथ हुई पूरी प्रताड़ना की बात लिखी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पड़ताल में सामने आया कि पुष्पेंद्र का मध्य प्रदेश (बैतूल) की रहने वाली अंजीना सलाम उर्फ अंजू नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह बीती 24 मई को मुजफ्फरनगर में सुजित के बेटे की बर्थडे पार्टी में भी आई थी, जहां पुष्पेंद्र भी मौजूद था। इसके बाद दोनों देहरादून के कमरे में करीब एक हफ्ते तक साथ रहे और 28 मई को वह वापस मध्य प्रदेश लौट गई। आरोप है कि मध्य प्रदेश लौटने के बाद अंजीना सलाम और उसके दूसरे प्रेमी अलकेश कावडे ने पुष्पेंद्र को फोन पर लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। इसी मानसिक टॉर्चर से तंग आकर पुष्पेंद्र ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आरोपी अंजीना सलाम और अलकेश कावडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया ।


