Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर पंडित जी ढाबा समेत कई कोचिंग संस्थानों को सील किया

मुजफ्फरनगर। लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग संस्थानों की जांच लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा पहले 22 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए थे। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कई कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की। शिव चौक पर पंडित जी ढाबा समेत कई कोचिंग संस्थानों को पुलिस प्रशासन अधिकारियों द्वारा सील कर दिया गया है।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो कोचिंग सेंटरों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों और आवश्यक अनुमति के बिना संचालित संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *