मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अनिरूद्ध प्रताप सिंहन समस्त ईंट भट्टा स्वामियों को अवगत कराया है कि जनपद मे राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशानुसार ईंट भट्टों के संचालन की अवधि 01 मार्च से 30 जून तक निर्धारित है।
चूंकि भट्टा संचालन की अवधि समाप्ति की ओर है तथा वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने वाली है। अतः समस्त ईंट भट्टा स्वामी राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशानुसार ईट भट्टों के संचालन हेतु निर्धारित अवधि दिनांक 30 जून, 2026 के उपरान्त अपने-अपने भट्ट का संचालन बंद कर दें तथा अपने-अपने खनन क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी दशा में जलभराव की कोई भी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो जिससे जानमाल की हानि की कोई भी संभावना हो तथा वर्षा ऋतु मे एक निश्चित समयोपरान्त अपने ईट भट्टा खनन क्षेत्र का निरीक्षण भी करते रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 101


