Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आशिक के साथ मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला

पुणे। लोहागढ़ किले में 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या उसकी मंगेतर ने ही मौत के मुंह में धकेल कर की थी। इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा कर पुणे ग्रामीण पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिया का कोंढवा निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चेतन इस शादी के खिलाफ था। वह केतन को अपने रास्ते का कांटा समझता था। दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सिया बहाने से केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई। वहां चेतन भी पहुंच गया। दोनों ने पीछे से केतन को धक्का दे दिया। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मुताबिक सिया के बयानों में लगातार विरोधाभास मिल रहा था। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा ने चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने सच उगल दिया। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। नवंबर में दोनों की शाही शादी होने वाली थी। इसके लिए राजस्थान के उदयपुर में 17 करोड़ रुपये का महल बुक किया गया था। तैयारियां जोरों पर थीं।मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया था। तैयारियां जोरों पर थीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *