मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल के व्यापारी एकत्रित होकर संजय मित्तल के नेतृत्व में मंडी समिति दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने मंडी सचिव नीलिमा गौतम को एक ज्ञापन दिया तथा भारी विरोध प्रदर्शन किया व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कहां की मंडी समिति में पहले नया लाइसेंस बनवाते समय दो गारंटर व्यापारियों के एड्रेस वेरीफिकेशन के लिए जाते थे रिनिवल के समय कोई गारंटी की जरूरत नहीं थी अब मंडी समिति द्वारा लाइसेंस रिन्यूअल के समय दो गारंटी मांगे जा रहे हैं तथा उनसे शपथ पत्र भी मांगा जा रहा है कि जिस व्यापारी की आप गारंटी ले रहे हैं अगर किन्ही परिस्थितियों में उसने मंडी शुल्क व विकास सेस जमा नहीं किया है तो गारंटी देने वाले व्यापारियों को मंडी शुल्क व विकास सेस देना होगा जिस पर व्यापारियों ने भारी विरोध जताया तथा कहां की गारंटी को एड्रेस वेरीफिकेशन ही माना जाए इस मौके पर मुख्य रूप से संजय मित्तल, अंकित गर्ग नैनों चावल, हरिशंकर तायल, सुरेंद्र बंसल, अरविंद गोयल, राजेंद्र सिंघल, नितिन संगल, राजेश गोयल, मनमोहन मुंदडा, श्याम सिंह सैनी, देवेंद्र जैन सचिन मोहनविवेक गर्ग, संजय चावल वाले, श्याम सुंदर, रविंद्र कुमार, विशाल कालरा आदि व्यापारी उपस्थित रहे |


