Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इंस्टाग्राम और फेसबुक से चल रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 अवैध तमंचे मय 09 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 पिस्टल 32 बोर, 03 मैगजीन 32 बोर, 04 मोबाईल फोन, 4,000/- रूपये नगद बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रात्रि में थाना कोतवाली नगर पुलिस काली नदी पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि न्याजूपुरा चरथावल रोड काली नदी के पास खाली प्लाटिंग के पास कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्रों के साथ मौजूद है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा एकबारगी दविश देकर मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 09 अवैध तमंचे मय 09 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 पिस्टल 32 बोर, 03 मैगजीन 32 बोर, 04 मोबाईल फोन, 4,000/- रूपये नगद बरामद किये गये है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

*1.* अनस पुत्र नसीम निवासी फातिमा मस्जिद शाहबुद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

*2.* मौ0 परवेज पुत्र मौ0 याकूब निवासी ग्राम खेडी दूधाधारी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

*3.* जुनैद पुत्र जहीर निवासी ग्राम बघरा रविदास मंदिर के पास थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष।

*4.* आस मौहम्मद उर्फ आसू पुत्र स्व इकबाल अहमद निवासी ग्राम जग्गाहेडी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 09 अवैध तमंचे 315 बोर

✔️ 09 जिन्दा कारतूस 315 बोर

✔️ 03 पिस्टल 32 बोर

✔️ 03 मैगजीन 32 बोर

✔️ 04 मोबाईल फोन

✔️ 4,000/- रूपये नगद

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण जुनैद व आस मौहम्मद ने बताया कि वे दोनों अवैध असलाहों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। अभियुक्तों द्वारा अवैध शस्त्र मेरठ क्षेत्र से खरीदकर उनके फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम एवं फेसबुक मैसेंजर) के माध्यम से संभावित ग्राहकों को भेजे जाते थे। ग्राहक द्वारा असलाह पसंद किए जाने पर उसे उसके बताए गए स्थान पर पहुंचकर बेच दिया जाता था। अभियुक्तों ने बताया कि वे एक पिस्टल को लगभग 35-40 हजार रुपये में खरीदकर 45-50 हजार रुपये में बेचते थे तथा एक तमंचे को लगभग 3-4 हजार रुपये में खरीदकर 5-6 हजार रुपये में बेचते थे। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि आज वे एक पिस्टल एवं चार तमंचे परवेज व अनस नामक व्यक्तियों को बेचने के उद्देश्य से आए थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *