Skip to main content

TR NEWS UP-UK

स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, दरोगा की मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसे में ऋषिकेश के पास थाना मुनि की रेती क्षेत्र के शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस के अनुसार रानी पोखरी के मूल निवासी विनोद कुमार शर्मा बीते रात्रि अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मुनि की रेती थाना से ड्यूटी करके शिवपुरी पुलिस चौकी में जा रहे थे। देर रात उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। जिसका पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद लगा। पुलिस ने मृतक विनोद शर्मा के शव को खाई से बाहर निकाल। विनोद कुमार शर्मा पूर्व में सेना में भी अपनी सेवा दे चुके थे। वह इससे पहले ढालवाला व कैलाश गेट चौकी के प्रभारी भी रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *