मुजफ्फरनगर। व्यापार बंधु की बैठक में निम्न मुद्दे उठाए गए—1- व्यापारियों की फार्म पर इस वर्ष 10% टीडीएस पार्टनर की ब्याज व सैलरी पर लगा दिया गया है इस नीतिगत निर्णय का विरोध किया गया|2- मंडी अधिग्रहण का विरोध किया गया प्रथम चरण के चुनाव में ढाई माह तक मंडी का अधिग्रहण हो जाता है3- लाइसेंस रिन्यूअल में दो गारंटी मंडी समिति द्वारा मांगने का विरोध किया गया तथा जिओ मांगा गया ताकि लखनऊ स्तर पर विरोध हो सके4– साइबर क्राइम के लिए व्यापारियों को हर तीसरे महीने मीटिंग लेकर शिक्षित किया जाए व्यापारियों को बैंक में क्लीयरिंग का धन उसी दिन मिले सीसीटीवी कैमरे पूरे नगर में लगाई जाए ताकि अपराधी जल्द पकड़े जा सके तथा डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगे व्यापारियों को आत्मरक्षारथ लाइसेंस मिले|बैठक में लोकल फॉल्ट के कारण अत्यधिक विद्युत सप्लाई कट का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया।मीटिंग में व्यापारी नेता संजय मिश्रा,श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री अजय सिंघल महानगर अध्यक्ष तथा प्रदेश संरक्षक सरदार सुलखन सिंह ,श्रीमोहन तायल, हरीश त्यागी आदि उपस्थित थे।


