Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पत्नी के साथ अवैध संबंधों का पता चलने पर की गई रोहित की हत्या

मुजफ्फरनगर। पत्नी के साथ अवैध संबंधों का पता चलने पर रोहित की हत्या की गई थी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतक का मोबाईल फोन व 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 20 जून को वादी मेहर सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम शाहजुड्डी, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका पुत्र रोहित रात्रि लगभग 08ः00 बजे गांव के डॉक्टर राहुल पुत्र हरबीर के बुलाने पर उससे मिलने गया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा तथा उसका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना शाहपुर पर गुमशुदगी दर्ज कर रोहित की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

तलाश के दौरान 21 जून को रोहित का शव ग्राम शाहजुड्डी के जंगल से बरामद हुआ। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। बाद में वादी ने तहरीर दी कि अभियुक्त डॉक्टर राहुल पुत्र हरबीर निवासी ग्राम शोरों, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या कर शव को ग्राम शाहजुड्डी के पास नाले में फेंक दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त सौरम पुलिया की ओर आने वाला है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सौरम पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति सौरम पुलिया की ओर पैदल आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया। उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  डॉक्टर राहुल पुत्र हरबीर निवासी ग्राम शोरों थाना शाहपुर बताया गया है।  पूछताछ के दौरान घायल अभियुक्त ने बताया कि वह आसपास के गांवों में पशुओं का उपचार करता है तथा इसी दौरान उसका ग्राम शाहजुड्डी निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के घर आना-जाना था। इसी दौरान रोहित की पत्नी से उसकी नजदीकियां हो गई थीं। इस बात की जानकारी होने पर रोहित उसका विरोध करने लगा था। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त ने 20 जून की रात्रि रोहित को ट्यूबवेल पर शराब पिलाने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पास के ईख के खेत में नाली के किनारे छिपा दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *