Skip to main content

TR NEWS UP-UK

राम मंदिर चंदा चोरी में कसा शिकंजा, संदिग्धों के अयोध्या छोड़ने पर रोक

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच म स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस आई टी) की पड़ताल में करीब 150 संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से लगभग 25 लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जिन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक अयोध्या छोड़कर कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। शनिवार को जांच के छठे दिन एस आई टी अपनी कार्रवाई पूरी कर लखनऊ लौटेगी। माना जा रहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। सूत्रों का दावा है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के खिलाफ कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। दोनों को उनके पदों से हटाया जा सकता है। इसके अलावा मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में करीब छह घंटे तक गहन जांच के दौरान चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव से अलग-अलग पूछताछ की गई। टीम ने दान राशि के प्रबंधन और बैंकिंग प्रक्रिया को लेकर एसबीआई के मैनेजर और कैशियर से भी सवाल-जवाब किए। जांच में चंदा चोरी के सुबूतों के अलावा सीसीटीवी फुटेज गायब कर आपराधिक षड्यंत्र किए जाने की पुष्टि हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *