Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अवैध हथियारों सहित अन्तरजनपदीय गिरोह के 10 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध अस्लाहो की खरीद फरोख्त करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 10 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। उनके कब्जे से 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 06 अवैध तमंचे 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 10 मोबाईल फोन व 01 मोटर साईकिल बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खालापार पुलिस मीनाक्षी चौक पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग एवं गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अवैध शस्त्र की खरीद-फरोख्त करने वाले कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ खण्डरनुमा खाली जगह पर एकत्र हुए है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना खालापार पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा एकबारगी दविश देकर मौके से 10 अभियुक्तों को घेर घोटकर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए तहसील के पीछे खण्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 06 अवैध तमंचे 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 10 मोबाईल फोन व 01 मोटर साईकिल बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* मुकुल पुत्र सतीश निवासी मौहल्ला पीठ बाजार थाना व कस्वा छपार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष

*2.* अजय पुत्र संदीप निवासी ग्राम मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र करीब 30 वर्ष

*3.* सोनू राणा पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम नन्हेडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष

*4.* दीपांशू पुत्र नवीन निवासी मौहल्ला बैंकवाला कस्वा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष

*5.* ओमवीर त्यागी पुत्र मनोज त्यागी निवासी हनुमान मन्दिर वाली गली कस्वा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष

*6.* समीर पुत्र रामपाल निवासी नयापीर रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष

*7.* निखिल पुत्र बिजेन्द्र निवासी कुकडा सरकारी स्कूल के पास थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष

*8.* वंश मलिक पुत्र रविन्द्र निवासी अग्रोहा स्कूल के पास शान्ति नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष

*9.* करण कश्यप पुत्र रवि कुमार निवासी पटेल नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष

*10.* ललित सैनी पुत्र तेलूराम निवासी हरिपुरम कुकडा मण्डी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष

 

*वांछित अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* उमर पुत्र खुर्शीद निवासी कच्ची सडक थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर

*2.* तस्लीम पुत्र समीम निवासी दत्तयाना थाना छपार, मुजफ्फरनगर

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर

✔️ 06 अवैध तमंचे 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर

✔️ 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर

✔️ 10 मोबाईल फोन

✔️ 01 सीबीजेड मोटर साईकिल नम्बर यूपी 15 एएम 9903

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं तथा अवैध असलाहों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। उनके कब्जे से बरामद अवैध असलाह उन्होंने उमर पुत्र खुर्शीद निवासी कच्ची सड़क, थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर तथा उसके साथी तस्लीम पुत्र समीम निवासी ग्राम दत्तयाना, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर से खरीदे थे। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद आदि जनपदों में भी अवैध शस्त्रों की सप्लाई करते रहे हैं।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना खालापार पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु ₹20,000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *