Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस लाइन में योग दिवस पर रिहर्सल किया

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का किया गया।

प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योगाचार्य द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान संबंधी अभ्यास कराए गए। साथ ही योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। योग का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, ऊर्जावान एवं कार्यकुशल बनाए रखना है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *