Access denied मामा के यहां चोरी का आरोपी गिरफ्तार, साढे छह लाख रुपए व जेवर बरामद - Taja Report

Taja Report

मामा के यहां चोरी का आरोपी गिरफ्तार, साढे छह लाख रुपए व जेवर बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा घर में चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर एक चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6,50,000 रुपये नगद, 02 कंगन पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, 01माथे का टीका पीली धातु बरामद किए गए हैं।

29 अप्रैल को जुबैर पुत्र खालिद निवासी सुजडू थाना खालापार द्वारा थाना खालापार पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ दिनांक 26.04.2026 से 28.04.2026 तक आयोजन में गये हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के लोकर से 07 लाख रुपये नगद व आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0स0 72/2026 धारा 305(क) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 30.04.2026 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को शामली बाइपास रोड पर वहलना पुल के नीचे से गिऱफ्तार किया गया। अभियु्क्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 6.5 लाख रुपये नगद व आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

*1.* नदीम पुत्र नईम निवासी चिल्ड्रन हैप्पी होम इन्टर कॉलेज के सामने अम्बा विहार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

▪️ 6,50,000 रुपये नगद

▪️ 02 कंगन पीली धातु

▪️ 01 अंगुठी पीली धातु

▪️ 01 माथे का टीका पीली धातु

▪️ 01 बैग

*(उपरोक्त बरामद माल थाना खालापार पर पंजीकृत मु0अ0स0 72/2026 धारा 305(क) बीएनएस से सम्बन्धित है)*

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वादी जुबैर के पिता रिश्ते में उसके मामा लगते है। रिश्तेदारी के कारण मेरा उनके घर पर आना जाना है। दिनांक 26.04.2026 को हम सब लोग शादी में गये है परन्तु जुबैर परिवार के साथ वही रुक गया और मैं वापस आ गया। मुझे जानकारी थी कि मेरे मामा पैसे व जेवरात कहां रखते है तो मैं सीधा अपने मामा के घर गया और लॉकर से रुपये व जेवरात चोरी करके ले गया। जब मुझे जानकारी मिली कि जुबैर ने थाने पर मुकदमा लिखा दिया है तो मैं यहां से भागने की फिराक में था कि तभी पुलिस ने मुझे पकड लिया। मुझसे से जो रुपये व आभूषण बरामद हुए है यह वही है जो मैने अपने मामा के घर से चुराये थे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet